IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

दिल्ली का 'हवाई चोर', केबिन बैगेज से उड़ा लेता था ज्वेलरी, 1 साल में 200 से ज्यादा बार की फ्लाइट बुकिंग

पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने मृत भाई के नाम पर फ्लाइट बुक करने, यात्रियों से चोरी करने और पिछले एक साल में दिल्ली में एक जौहरी को कीमती सामान सौंपने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

India Daily Live

एक शख्स ने अपने मरे भाई के नाम पर पिछले 1 साल में 200 से ज्यादा बार फ्लाइट बुकिंग की. वह अपनी अपने नाम पर बुकिंग नहीं करता था. पुलिस ने बताया कि वह अपने साथ यात्रा कर रहे लोगों के आभूषण और पैसे चुराता था. पुलिस के अनुसार आरोपी ने कोरोड़ों की चोरी की और सारे आभूषण पश्चिमी दिल्ली में एक जौहरी को दे दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी का नाम  राजेश कपूर है.

पुलिस ने बताया कि  राजेश कपूर ने 110 दिनों से अधिक दिन यात्रा की. इस दौरान उसने 200 से अधिक फ्लाइट्स ली. वह दिल्ली से चंडीगढ़ और हैदराबाद सबसे ज्यादा जाता था. आरोप बिजनेस क्लास में यात्रा करता था और वरिष्ठ नागरिकों को टारगेट करता था. 

ओवरहेड बैगेज डिब्बों पर हाथ साफ करता था

दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की पुलिस उपयुक्त उषा रंगनानी ने कहा कि उसने बोर्डिंग प्रकिया की कमियों का फायदा उठाया और ओवरहेड बैगेज डिब्बों पर  हाथ साफ किया. जैसे ही यात्री अपनी सीटों पर बैठते थे वह बैग से किमती सामन चुरा लेता था. उन्होंने कहा, एयरलाइंस और कानून प्रवर्तन को चकमा देने के लिए उसने अपने मृत भाई ऋषि कपूर के नाम का उपयोग करके टिकट बुक किए. ऋषि की डेढ़ साल पहले मौत हो गई है. 

रेल के बाद हवाई जहाज में चोरी

पुलिस के अनुसार, कपूर कथित तौर पर लगभग 20 वर्षों से सिलसिलेवार अपराधी रहा है. वह चोरी के 11 पिछले मामलों में शामिल रहा है. कपूर सालों तक ट्रेनों में यात्रियों को लूटता रहा, लेकिन 2022 से उसे हवाई जहाज में चोरी शुरू की. वह बड़े आराम से हवाई जहाज में चोरी करता था. लेकिन उसकी मुश्किल तब शुरू हुई जब दो यात्रियों ने केबिन बैगेज से लाखों के आभूषण गायब होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस इसके बाद जांच में जुट गई. 

शिकायत मिलने पर जांच की गई

पहली शिकायत इस साल 2 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासी वरिंदरजीत सिंह द्वारा दर्ज की गई थी, जोअमृतसर से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली गए थे. सिंह ने पुलिस को बताया कि दिल्ली की यात्रा के दौरान, उनके बैग से ₹20 लाख के आभूषण चोरी हो गए. दूसरा 11 अप्रैल को दर्ज किया गया था, जब सुधारानी पथुरी हैदराबाद से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की उड़ान पर यात्रा कर रही थीं. उसे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक कनेक्टिंग फ्लाइट में सवार होना था. उसने कहा कि उसके बैग से ₹7 लाख के आभूषण गायब थे.

कैसे पकड़ा गया चोर

दो मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने अमृतसर और हैदराबाद के हवाई अड्डों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसमें  एयर इंडिया के अधिकारियों को इसमें शामिल किया. उन्हें एक शख्स दिखा जो इस दोनों फ्लाइट में नजर आया जिसमें चोरी हुई थी. जांच से पता चला कि उसने उस फ़ोन नंबर का उपयोग करके टिकट बुक किया था जो उसका अपना नहीं था.

पुलिस ने राकेश कपूर को दिल्ली के पहाड़गंज से गिरफ्तार किया. वह वहां रिकी डीलक्स नाम का गेस्ट हाउस चलाता है. रंगनानी ने कहा हमने इमारत पर छापा मारा और शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि संपत्ति उनकी मां के नाम पर पंजीकृत है.

एक साल में 200 उड़ानें लीं

रंगनानी ने कहा, कपूर से पूछताछ से पता चला कि दो मामलों के अलावा, वह पिछले चार महीनों में तीन समान चोरियों में भी शामिल था. इनमें से दो मामले, जहां कुल मिलाकर ₹62.5 लाख के आभूषण चोरी हुए थे उसने भी कपूर का हाथ था.  पांचवां मामला हैदराबाद में दर्ज किया गया. पिछले वर्ष के लिए एयरलाइंस से एकत्र किए गए उनके यात्रा लॉग की जांच करने के बाद, हमने पाया कि कपूर ने 110 दिनों से अधिक की यात्रा की और लगभग 200 उड़ानें लीं, सभी यात्रा केवल चोरी के लिए की. अब हम पिछले दो वर्षों का उनका यात्रा डेटा एकत्र कर रहे हैं.