Budget 2026

दिल्ली: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था 13 साल का लड़का, करंट लगने से मौत

दिल्ली में क्रिकेट खेल रहे 13 साल के बच्चे की करेंट लगने से मौत हो गई. ये हादसा कोटला विहार फेज-2 के ग्राउंड का है. पुलिस ने कहा कि दोपहर करीब 1.30 बजे पीसीआर कॉल मिली. क्रिकेट ग्राउंड पर 13 वर्षीय लड़का क्रिकेट खेल रहा था जब वह बॉल लेने गया तो उसे लोहे के खंभे से करंट लग गया.

Social Media
India Daily Live

दिल्ली के एक बच्चे की करेंट लगने से मौत हो गई. 13 का लड़का दिल्ली के रणहौला इलाके में क्रिकेट खेल रहा था. वह कोटला विहार फेज-2 के ग्राउंड में जब गेंद लेने गया तो लोहे के बिजली के एक खंभे से उसे करंट लग गया. पुलिस ने कहा कि दोपहर करीब 1.30 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली कि कोटला विहार फेज-2 में क्रिकेट ग्राउंड पर 13 वर्षीय लड़का क्रिकेट खेल रहा था जब वह बॉल लेने गया तो उसे लोहे के खंभे से करंट लग गया.

पुलिस ने बताया कि  यह तार उक्त ग्राउंड के एक कोने में स्थित गौशाला में ले जाया जाता है. उसे तुरंत पीसीआर वैन से डीडीयू ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. धारा 106(1) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है. 

पटेल नगर में करंट की चपेट में आ गया था छात्र

हाल ही में दिल्ली के साउथ पटेल नगर इलाके में बारिश के दौरान पीजी के पास लोहे के गेट में करंट आने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत हुई थी. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग के बेसमेंट में पढ़ाई कर रहे छात्रों की डूबकर मौत हो गई. जिसको लेकर जमकर बवाल हुआ था. 

बाहरी दिल्ली के रानीखेड़ा गांव में डीएसआईआईडीसी की ओर से इंडस्ट्रियल हब विकसित किए जाने के लिए चिन्हित जमीन पर भरे पानी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई. 147 एकड़ इस भूखंड पर लगातार तीन साल से हो रहे जल जमाव में गत वर्ष भी एक बच्चे की मौत हो गई थी.