'भ्रष्टाचारी बेशर्मों की तरह जेल से सरकार चला रहे हैं', बंगाल रैली में पीएम मोदी ने TMC पर बोला जोरदार हमला
स्कूल भर्ती घोटाले में जेल में बंद पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'अगर पीएम, सीएम या मंत्री जेल में है तो उन्हें बर्खास्त करने का कोई प्रावधान नहीं है और ये बेशर्मों की तरह जेल के अंदर से सरकार चला रहे हैं.'
PM Modi West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीर आरोपों में गिरफ्तार हुए शीर्ष नेताओं को हटाने वाले बिल का विरोध करने को लेकर ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को जेल में होना चाहिए सत्ता में नहीं. उन्होंने लोगों के राज्य में बदलाव की मांग करते हुए अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील की.
स्कूल भर्ती घोटाले में जेल में बंद पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'अगर पीएम, सीएम या मंत्री जेल में है तो उन्हें बर्खास्त करने का कोई प्रावधान नहीं है और ये बेशर्मों की तरह जेल के अंदर से सरकार चला रहे हैं.'
Also Read
कोई भी जेल से आदेश नहीं दे सकता
आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को चुनाव लड़ने से रोकने वाले बिल का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी जेल से आदेश नहीं दे सकता. उन्होंने उन पार्टियों पर निशाना साधा जो लोगों को केवल वोट बैंक समझती हैं और आकांक्षाओं, सम्मान और विकास की अनदेखी करती हैं.
बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया था जिसमें गंभीर आरोपों में कम से कम 30 दिन जेल में बिताने वाले पीएम, सीएम या मंत्री को बर्खास्त करने का प्रावधान है.
टीएमसी ने किया आरोपों से इनकार
इसी बीच सत्ताधारी टीएमसी ने 2016 में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के कथित कैमरे पर नकदी लेने का वीडियो जारी करते हुए पीएम मोदी के आरोपों का खंडन किया.पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने पीएम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'कांच के घर में बैठकर को गालियां देते हैं. वह चोरी में शामिल सुवेंदु अधिकारी के बगल में बैठे थे. वह बंगाल का अपमान करने वालों को मंच पर चोरी करने वालों के ठीक बगल में खड़ा करते हैं.'