कोरोना का नया वैरिएंट मचाएगा तांडव! सामने आए 109 केस, जानें किन किन राज्यों में कितने केस
Covid JN.1 Variant: देश भर में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. नए सब-वैरिएंट JN.1 के मामले बढ़कर 109 हो गए हैं.
Covid JN.1 Variant: देश भर में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मरीजों के आंकड़े अब एक बार फिर डराने लगे हैं. बीते 24 घंटे की अगर हम बात करें तो इस दौरान देश भर में कोरोना के 529 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं. इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या अब 4,093 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के तीन मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है. मरने वालों में 2 मरीज कर्नाटक से तो वहीं 1 मरीज गुजरात से हैं.
सब-वैरिएंट JN.1 के 109 केस
बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के नए सब-वैरिएंट JN.1 के 40 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही JN.1 वैरिएंट के मामले बढ़कर 109 हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के गुजरात में 36, कर्नाटक में 34 और गोवा में 14, केरल में 6, महाराष्ट्र में 9, राजस्थान में 4, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 केस दर्ज किए गए हैं
कितना खतरनाक है JN.1
जानकारी के अनुसार, JN.1 से फिलहाल लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है. दरअसल. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अभी तक मिले मामलों और स्थिति के मद्देनजर जेएन.1 स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं है. मौजूदा वैक्सीन इसमें कारगार है और इसके जोखिम से मरीजों को बचाती हैं.