T20 World Cup 2026

'आपको इस बार गुजरात में भी हराएंगे...', राहुल गांधी ने संसद में दी थी चुनौती, आज से शुरू कर दी तैयारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे. वह थाने में कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे. इसके बाद वह राजकोट गेम जोन हादसे, मोरबी ब्रिज और सूरत हादसे के पीड़ितों से भी मुलाकात करेगें. गुजरात में लंबे अरसे से कांग्रेस सत्ता से बाहर है. ऐसे में राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए भाजपा का मजबूत गढ़ माने जाने वाले गुजरात में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आज के इस दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

गुजरात में पिछले कई दशकों से भाजपा का शासन है. इस बीच कांग्रेस ने जब-जब हाथ आजमा तो उन्हें यहां से करारी हार मिली. हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां से अपना खाता खोलने में सफल रही. इसलिए पार्टी में खुशी की लहर है. ऐसे में आज राहुल गांधी गुजरात दौरे पर रहेंगे. हाल ही में संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने सदन में बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को हराएगी. 

पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में राहुल गांधी के इस दौरे के कई अहम मने मतलब निकाले जा रहे हैं.  हालही में संसद में हिंदू धर्म पर बयान देने के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था. अब उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति बना सकते हैं. 

आज गुजरात दौरे पर राहुल गांधी

राहुल गांधी आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवार से भी मिलेंगे. दरअसल 2 जुलाई को शहर के पालदी इलाके में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ झपड़ के बाद अहमदाबाद कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था. 

कांग्रेस और BJP की आपसी झड़प क्यों हुई?

बता दें कि यह कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प तब हुई थी जब बीजेपी के नेता गांधी द्वारा लोकसभा में हिंदू पर की गई टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तभी मामला बिगड़ गया और विवाद उत्पन हो गया. 

 हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल

अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी हाल के दिनों में गुजरात में हुई अलग-अलग त्रासदियों में जान गंवाने वालो लोगों के परिवार से भी मिलेंगे. जिनमें राजकोट खेल क्षेत्र में आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना और मोरबी पुल ढहने की घटनाएं शामिल हैं. 

राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम


राहुल गांधी आज दोपहर 1 बजे थाने में कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे. उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. दोपहर 2 बजे गिरफ्तरा नेताओं के परिजन से मिलेंगे. उसके बाद मोरबी और सूरत आग जैसे हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगें.