IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, कहा- PM मोदी और अनुराग ठाकुर के खिलाफ इसलिए होनी चाहिए कार्रवाई

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. पत्र में उसने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बयान दिए हैं. इस पत्र को विरुधनगर से कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लिखा है. इस पत्र में पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर के उन बयानों का भी जिक्र किया गया है जिसे कांग्रेस सांसद ने तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है.

Social Media
India Daily Live

कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर पर सदन में गलत और भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया. यह पत्र कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा कि पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर ने सदन में तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बयान दिए हैं ऐसे में उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

विरुधनगर से कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने स्पीकर ओम बिरला से अपील की है कि पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर के बयानों पर निर्देश 114(1) के प्रावधानों को लागू कर उन पर उचित कार्रवाई की जाए.

पीएम मोदी पर लगाए ये आरोप

निर्देश 115(1) के अनुसार यदि लोकसभा का कोई सांसद किसी अन्य सांसद द्वारा दिए गए बयान में गलतियों या अशुद्धियों को उजागर करना चाहता है तो उसे संसद में मामला उठाने से पहले लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखना होगा.

प्रधानमंत्री पर मंगलवार को लोकसभा में दिए गए अपने भाषण में आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस ने महिलाओं को 8,500 रुपये देने का झूठा वादा किया था. इस पर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि यह एक वादा था जिसे तब पूरा किया जाता जब इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती.

कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का वोट शेयर उन 16 राज्यों में कम हुआ है, जहां उसने अकेले चुनाव लड़ा था. लेकिन यह तथ्यात्मक रूप से गलत है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, तेलंगाना आदि राज्यों में कांग्रेस के वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है.  

अनुराग ठाकुर के ऊपर लगाया ये आरोप

अनुराग ठाकुर द्वारा 1 जुलाई को लोकसभा में दिए गए भाषण में कथित अशुद्धियों की ओर ओर इशारा करते हुए कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने पत्र में लिखा कि ठाकुर ने कहा था कि जब कांग्रेस का शासन था तो भारतीय सेना को न तो हथियार दिए गए थे और न ही लड़ाकू विमान. कांग्रेस सांसद ने इन टिप्पणियों को भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में सेना के पास मिग 29, मिराज, जगुआर जैसे फाइटर प्लेन थे.