Ayodhya Ke Ram: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी दलों को दी नसीहत, बोले 'भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो'
Ayodhya Ke Ram: विपक्ष के नेताओं की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है.
Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश की कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इस समारोह में शामिल होंगे. वहीं, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण ठुकरा दिया है. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि बीजेपी और आरएसएस (RSS) ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से राजनीतिक बना दिया. अधिकतर नेताओं ने कहा कि वो बाद में अयोध्या जाएंगे. अब इसे लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने भी प्रतिक्रिया दी है. आचार्य प्रमोद ने आमंत्रण ठुकराए जाने को लेकर विपक्ष के नेताओं की आलोचना की है.
'भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो'
विपक्ष के नेताओं की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह दुर्भाग्य का विषय है...राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता...राम भारत की आत्मा हैं...राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना है, राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारत की अस्मिता को चुनौती देना है. राम के बिना ना भारत की कल्पना की जा सकता है, ना भारत के लोकतंत्र की...मैं सभी विपक्षी दलों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो सनातन से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो भारत से मत लड़ो..."
Also Read
स्वीकार किया आमंत्रण
बता दें कि, हाल ही में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समारोह का निमंत्रण दिया गया था. आचार्य ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस अवसर का निमंत्रण मिला, इसके लिए मैं आयोजन से जुड़े सभी महानुभावों कि आभार व्यक्त करता हूं.