शशि थरूर के बयान पर मचा विवाद! कांग्रेस के UPA शासनकाल में 6 सर्जिकल स्ट्राइक का दावा, कांग्रेस-BJP में मची तकरार
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने विवाद को कम करने की कोशिश करते हुए कहा, "थरूर कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं. हमने केवल यह बताया कि यूपीए के दौरान भी सर्जिकल स्ट्राइक नियमित थीं.
कांग्रेस द्वारा यूपीए शासनकाल में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के दावों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्रीय भावनाओं को हवा दी. शुक्रवार (30 मई) को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया, "कोई शोर नहीं. कोई प्रचार नहीं. केवल निर्णायक कार्रवाई. कांग्रेस सरकार के तहत 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गईं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक," यह विवाद तब और बढ़ गया जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक दिन पहले पनामा में कहा, "पहली बार भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) को पार कर सर्जिकल स्ट्राइक की."
थरूर का बयान और कांग्रेस का दावा
शशि थरूर, जो अमेरिका, पनामा, कोलंबिया, ब्राजील और गुयाना की सर्वदलीय यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे, उन्होंने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया. कांग्रेस ने दावा किया कि यूपीए सरकार के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुईं: पहली 19 जून 2008 को पूंछ के भट्टल सेक्टर में, दूसरी 30 अगस्त को शारदा सेक्टर में, तीसरी 6 जनवरी 2013 को, चौथी 27-28 जुलाई 2013 को, पांचवीं अगस्त 2013 में, और छठी 14 जनवरी 2014 को नीलम घाटी में. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "जब मैं संचार प्रभारी था, मैंने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी.
बीजेपी का जवाब
बीजेपी ने कांग्रेस के दावों का खंडन करते हुए कहा, "कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों में भी भ्रष्ट है. अप्रैल 2018 के एक RTI जवाब में DGMO ने पुष्टि की थी कि यूपीए के तहत कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई डरपोक कांग्रेस को झूठ बोलना बंद करना चाहिए. बीजेपी ने एकतुरे देते हुए राहुल गांधी के "3 सर्जिकल स्ट्राइक" के दावे पर भी सवाल उठाया.
थरूर का जवाब और आलोचना
थरूर ने गुरुवार को X पर जवाब देते हुए कहा, "पनामा में एक लंबे और सफल दिन के बाद, मुझे आधी रात को बोलीविया के लिए रवाना होना है, इसलिए मेरे पास इस पर समय नहीं है. मैंने स्पष्ट रूप से आतंकी हमलों के जवाब में कार्रवाइयों की बात की थी, न कि पहले के युद्धों की. मेरे बयान हाल के वर्षों में हुए हमलों के संदर्भ में थे, जब भारत ने LoC और IB का सम्मान करते हुए संयम बरता. आलोचक और ट्रोल मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ सकते हैं। मेरे पास इससे बेहतर काम हैं। शुभरात्रि।"
कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर को "बेईमान" करार देते हुए कहा कि वह पार्टी के "स्वर्णिम इतिहास" को बदनाम कर रहे हैं और उन्हें बीजेपी का "सुपर-प्रवक्ता" बनाया जाना चाहिए. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाया, "कांग्रेस क्या चाहती है? क्या भारतीय सांसदों को विदेश में भारत और पीएम के खिलाफ बोलना चाहिए? राजनीतिक हताशा की भी सीमा होती है!"
कांग्रेस का नरम रुख
सुरजेवाला ने विवाद को कम करने की कोशिश करते हुए कहा, "थरूर कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं. हमने केवल यह बताया कि यूपीए के दौरान भी सर्जिकल स्ट्राइक नियमित थीं. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी इनका जिक्र किया था. थरूर ने अपनी किताब में भी इनका उल्लेख किया है. यह कोई विवाद का विषय नहीं है.