IPL 2026 US Israel Iran War

कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास 3 लोगों ने महिला को किडनैप कर किया गैंगरेप

कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास 3 लोगों ने एक महिला को किडनैप किया और उसका गैंगरेप किया. महिला मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी. जानें क्या है पूरा मामला.

Pinterest
Shilpa Srivastava

कोयंबटूर: रविवार देर रात कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास एक कॉलेज स्टूडेंट महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया. पहले उसे किडनैप किया और उसका रेप किया. बता दें कि यह स्टूडेंट कोयंबटूर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई कर रही है. वह अपने दोस्त के साथ कार में थी. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसके दोस्त पर हमला किया. फिर महिला को किडनैप किया और उसे दूसरी जगह ले गए.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है. आरोपियों की तलाश जारी है. 7 स्पेशल टीमें संदिग्धों की तलाश कर रही हैं. पुलिस ने अपराधियों को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज तलाश जारी है. इलाके में मौजूद संभावित गवाहों से पूछताछ की जा रही है.

के अन्नामलाई ने बताई चौंकाने वाली घटना:

इसे लेकर बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने कहा कि कोयंबटूर में हुई घटना काफी चौंकाने वाली है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया, "जब से तमिलनाडु में DMK सरकार सत्ता में आई है, महिलाओं के खिलाफ इस तरह के बार-बार होने वाले अपराध साफ दिखाते हैं कि असामाजिक तत्वों को कानून या पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है. DMK मंत्रियों से लेकर कानून लागू करने वाले कर्मियों तक, सेक्शुअल अपराधियों को बचाने की साफ प्रवृत्ति दिखती है." देखें पूरा पोस्ट

बुरे हालत में पहुंचा तमिलनाडू- अन्नामलाई 

इसके साथ उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय, DMK सरकार पुलिस का इस्तेमाल सिर्फ अपने आलोचकों को गिरफ्तार करने के लिए करती है. नतीजतन, तमिलनाडु बहुत बुरी हालत में पहुंच गया है. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन कानून-व्यवस्था की सीधी जिम्मेदारी है. उन्हें पुलिस फोर्स को इतनी बुरी हालत में पहुंचाने के लिए शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए.

डीएमके के प्रवक्ता डॉ. सैयद हफीजुल्लाह ने कहा कि कोयंबटूर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही कहा, "तमिलनाडु अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है. किसी भी मामले की सुनवाई काफी तेजी से होती है. कानून सख्त बनाए गए हैं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है. इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा."