कॉकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई को देशभर में विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान, छात्रों से की बड़ी संख्या में जुटने की अपील
CJP ने छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 24 जुलाई को पूरे देश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. पार्टी ने खासतौर पर छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.
CJP Nationwide Protest: कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 24 जुलाई को पूरे देश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. पार्टी ने खासतौर पर छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.
CJP ने 24 जुलाई को देशभर में विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान
पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है. फिलहाल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी है. इसी बीच CJP ने गुरुवार को यह बड़ा ऐलान किया. पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी मजबूत करेगा.
Also Read
पोस्टर में दो बड़े नारे दिए गए हैं – 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय'. पार्टी ने कहा है कि यह आंदोलन सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि छात्रों के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को उठाने का माध्यम है. पेपर लीक की घटनाओं ने पूरे देश के छात्रों में गुस्सा पैदा किया है. कई राज्यों में परीक्षाएं रद्द हुई हैं या देरी से हो रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.