वॉशरूम का गेट खोलते हो गए मौत के दर्शन! पांच फीट लंबे कोबरा को देख अटक गई डॉक्टरों की सांसें, जानिए फिर क्या हुआ?
राजस्थान के कोटा में स्थित एमबीएस और जेके लोन अस्पताल परिसर के पीजी हॉस्टल में देर रात एक खतरनाक काला कोबरा वॉशरूम के कमोड से निकलकर फन फैलाकर बैठ गया. इस दृश्य से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई.
सोचिए, सुबह-सुबह आप वॉशरूम जाएं और गेट खोलते ही सामने काला कोबरा फन फैलाए बैठा हो, यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ऐसा ही खौफनाक मंजर कोटा के एमबीएस और जेके लोन अस्पताल परिसर में बने पीजी हॉस्टल में देखने को मिला. एक रेजिडेंट डॉक्टर जैसे ही वॉशरूम में दाखिल हुए, वहां से जोरदार फुफकार सुनाई दी. इसके बाद पूरे हॉस्टल में दहशत फैल गई.
कोटा शहर के नयापुरा इलाके में देर रात यह घटना हुई. एमबीएस और जेके लोन अस्पताल परिसर में स्थित पीजी हॉस्टल के वॉशरूम के कमोड से अचानक करीब पांच फीट लंबा काला कोबरा बाहर निकल आया. और वह फन फैलाकर वहीं बैठ गया. जब डॉक्टर मुदित शर्मा वॉशरूम में दाखिल हुए, तो कोबरा ने तेज फुफकार मारी. घबराकर डॉक्टर तुरंत बाहर निकल आए और बाकी रेजिडेंट्स को इस खतरनाक स्थिति की जानकारी दी.
डॉक्टरों की नाकाम कोशिश
कोबरा को देखकर पूरे हॉस्टल में खौफ का माहौल बन गया. कुछ डॉक्टरों ने साहस जुटाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे. सांप की आक्रामक हरकतों ने डॉक्टरों को और डरा दिया. मजबूर होकर उन्होंने स्नेक कैचर को बुलाने का फैसला किया.
स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू
सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पूरा मुआयना किया. सांप को वॉशरूम से बाहर निकालना आसान नहीं था. काफी कोशिशों और सावधानी से आखिरकार उन्होंने कोबरा को सुरक्षित पकड़ा. बाद में उसे लाडपुरा के जंगल में छोड़ दिया गया. वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई.
हॉस्टल में राहत की सांस
जैसे ही कोबरा को बाहर निकाला गया, हॉस्टल में रह रहे डॉक्टरों और छात्रों ने राहत की सांस ली. सभी ने माना कि अगर वक्त पर सांप को नहीं पकड़ा जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर के आसपास घनी झाड़ियां और पेड़ हैं, जिसके कारण अक्सर सांप और अन्य जंगली जानवर यहां पहुंच जाते हैं.
और पढ़ें
- बाढ़ पीड़ितों के साथ चट्टान की तरह खड़ी पंजाब सरकार! रोजगार के लिए खोला मदद का खजाना, परिवारों को मिली आर्थिक सहायता!
- वक्फ संशोधन बिल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सरकार पर 'सुप्रीम तमाचा' - संजय सिंह
- 20 साल के लड़के ने 14 साल की नाबालिग लड़की को बार-बार रेप कर किया प्रेग्नेंट, अब जेल में 63 साल तक पीसेगा चक्की