'जानबूझकर पंजाब को बदनाम करने की साजिश...', केंद्र सरकार पर भड़के CM भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि 'केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिका का एक और सैनिक विमान कल अमृतसर में उतरेगा. विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए किस लिए अमृतसर का ही चयन किया गया.'
US Illegal Migrants: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि 'केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिका का एक और सैनिक विमान कल अमृतसर में उतरेगा. विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए किस लिए अमृतसर का ही चयन किया गया. जिस समय प्रधानमंत्री मोदी डोनाल्ड ट्रम्प से मिल रहे हैं, तभी वे हमारे लोगों पर बेड़ियां डाल रहे होंगे. क्या प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यही तोहफा लेकर आ रहे हैं?'
'जानबूझकर पंजाब को बदनाम करने की साजिश...'
Also Read
इसी के साथ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जहाज से उतरने के बाद हरियाणा और गुजरात की सरकार अपने लोगों को लेने नहीं आ रही है. हम तो कोशिश कर रहे हैं. उनको नौकरी दें. कोलंबिया जैसे छोटे से मुल्क ने पंजाब के जहाज को वापस कर दिया था. अमृतसर में जहाज उतारा जा रहा है. केंद्र सरकार को जब मौका मिलता है पंजाब को बदनाम करने का काम करती है. साजिश के तहत पंजाब को बदनाम किया जाता है.