'दिल्ली में रोहिंग्या मुसलमानों को मोदी सरकार ने बसाया', CM आतिशी ने अमित शाह को पत्र लिखकर BJP पर साधा निशाना
CM Atishi wrote letter to Home Minister Amit Shah on Rohingya migrants: मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर रोहिंग्या प्रवासियों का मुद्दा उठाया है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा.
CM Atishi wrote letter to Home Minister Amit Shah on Rohingya migrants: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा. उन्होंने दिल्ली में बसे रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा उठाया और केंद्रीय गृह मंत्री हरदीप पुरी द्वारा इस मुद्दे पर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर सवाल उठाए. दिल्ली की सीएम आतिशी का कहना है कि हरदीप पुरी ने 2022 में स्वीकार किया था कि रोहिंग्यों को केंद्र सरकार ने बसाया है.
इससे पहले हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था, "जब से दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है तब से पनाह देने वालों का दर्द और बढ़ गया है."
दिल्ली विधानसभा को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे आरोप और प्रत्यारोप लगा रही हैं. अगले साल की शुरुआती महीनों में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. दरअसल, इस समय में बांग्लादेश में वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे मुद्दे को उठाकर राजनीतिक दल खुद को सत्ता में लाने की कोशिश कर रहे हैं.