जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस के बीच मारपीट, 3 बड़े अधिकारियों समेत 16 पर FIR
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस के बीच मारपीट के मामले में 3 लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 16 लोगों पर FIR हुई है. इनपर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप है.
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के सफाए के लिए भारतीय सेना, CRPF और स्थानीय पुलिस लंबे समय से काम कर रही है. यहां सभी साथ मिलकर ऑपरेशन चलाती हैं. हालांकि, कुपवाड़ा में कुछ ऐसा हुआ जिसे आमतौर पर कोई सपने भी नहीं सोच सकता है. मंगलवा-बुधवार की रात यहां के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस के बीच मारपीट हो गई.आरोप है कि सेना के जवानों ने थाने में घुसकर मारपीट की है. अब इस मामले में सेना के अधिकारियों समेत 16 लोगों पर FIR दर्ज हुई है.
आरोप है कि कुपवाड़ा के एक थाने में 3 कर्नल सहित कुल 16 जवान हथियार लेकर घुस गए थे. उन्होंने वहां 4 पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी को भी जबरन अपने साथ ले गए.
डिफेंस प्रवक्ता ने नकारा
श्रीनगर के डिफेंस प्रवक्ता ने घटना को मामूली बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से मारपीट की रिपोर्ट सर्वथा गलता है. पुलिसकर्मियों और टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के बीच ऑपरेशन केे कुछ मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था. दोनों पक्षों ने शांति से सुलझा लिया.
Also Read
इन धाराओं में मामला
जानकारी के मुताबिक, आर्मी जवानों और अधिकारियों पर IPC के सेक्शन 186, 332, 307, 342, 147 के तहत FIR दर्ज की गई है. सेक्शन 149, 392, 397 और 365 का भी मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ है.
क्या है पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, सेना के अधिकारियों के साथ ही सेना के जवान थाने में दाखिल हुए थे. उन्होंने अपने साथ हथियार रखा था. उन सभी ने राइफल की बट और छड़ी से पुलिस कर्मियों पर हमला किया. जवानों ने यहां अपने हथियार लगराए और घायल पुलिसकर्मी का फोन छीन लिया. इतना ही नहीं वो एक पुलिस वाले का अपहरण कर ले गए. हालांकि, आला अधिकारियों ने उसे तुरंत छुड़ा लिया.