PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 26,000 करोड़ की सौगात, बोले- 'भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता'
PM Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किए.
PM Narendra Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. इस दौरान पीएम ने 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें नगरनार में NMDC स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट शामिल है. इस दौरान पीएम मोदी ने जगदलपुर, बस्तर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ भी किया.
'...सिद्ध होगा विकसित भारत का सपना'
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो...विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए. यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकियों का कबूलनामा, रची जा रही थी 26/11 से भी बड़े हमले की साजिश
पढ़ें देश से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें