T20 World Cup 2026

Rover Pragyan in Action: लैंडर से बाहर निकला प्रज्ञान, चांद पर छोड़े भारत के निशान

Rover Pragyan: विक्रम लैंडर के लैंड करते ही भारत ने इतिहास रच दिया. आज विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आया.

Gyanendra Tiwari

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर कदम रखा. विक्रम लैंडर के लैंड करते ही भारत ने इतिहास रच दिया. आज विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आया. इसरो ने इसकी जानकारी दी है.

लैंडर विक्रम से बाहर निकलते ही प्रज्ञान ने चांद की धरती पर भारत के निशान छोड़े हैं. जैसे-जैसे रोवर आगे बढ़ेगा चांद पर अशोक स्तंभ और इसरो का लोगो चांद की सतह पर अंकित होता जाएगा.

इसरो ने 24 अगस्त की सुबह ट्वीट करके जानकारी दी. इसरो की ओर से लिखा गया-  “चंद्रयान-3 रोवर: भारत द्वारा निर्मित, चांद के लिए बनाया गया, सीएच-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा. भारत ने किया चांद पर सैर. जल्द ही और अपडेट.”


INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने ट्वीट करके रैंप करके लैंडर से बाहर निकलते रोवर की तस्वीर भी शेयर की है. ये नजारा गौरवान्वित कर देने वाला है.

14 जुलाई को भारत ने चंद्रयान-3 को लॉन्च  किया था. यात्रा के 41वें दिन विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपने रखे. पूरा विश्व भारत द्वारा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रचे इतिहास का साक्षी रहा. कल शाम लोगों की घरों की टीवी ऑन, लोगों के मोबाइल पर सिर्फ चंद्रयान-3 था. सभी की निगाहे सिर्फ और सिर्फ टीवी स्क्रीन पर ही थी.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 मिशन सफल, भरतीयों ने न्यूयॉर्क के Times Square मनाया जश्न…देखें VIDEO