T20 World Cup 2026

Chandrayaan-3 का UP से है खास लिंक, मिशन में देवरिया के अभिषेक ने निभाई अहम भूमिका

चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश का भी बड़ा योगदान है. यूपी के रहने वाले अभिषेक सिंह ने मिशन चंद्रयान-3 में अहम भूमिका निभाई है. अभिषेक चंद्रयान-3 समेत मंगलयान और चंद्रयान-2 में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

Abhiranjan Kumar

Chandrayaan-3 Moon Mission: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता के बाद पूरे देश का जोश हाई है. हर तरफ लोग अपने-अपने तरीके से इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. भारत (India) ने वो मुकाम हासिल किया है जो इससे पहले अब तक दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया है. भारत चांद (Moon) के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना है.

मंगलयान और चंद्रयान-2 में निभाई बड़ी भूमिका

इस बीच क्या आप जानते हैं कि चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश का भी बड़ा योगदान है. उत्तर प्रदेश के रहने वाले अभिषेक सिंह ने मिशन चंद्रयान-3 में अहम भूमिका निभाई है. इतना ही नही अभिषेक चंद्रयान-3 समेत मंगलयान और चंद्रयान-2 में अहम भूमिका निभा चुके हैं. मूलरूप से देवरिया के रहने वाले अभिषेक इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में कार्यरत हैं जो सैटेलाइट के निर्माण और उससे जुड़ी तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाता है.


 

धड़कनें बढ़ाने वाली यात्रा

मिशन चंद्रयान-3 में अभिषेक का कार्य सेटेलाइट की कक्षा में आर्बिटर और लैंडर के गति की गणना और उसे नियंत्रित करना था. चंद्रमा की कक्षा में शुरू से अंत तक सुरक्षित लैंडिंग के दौरान होने वाली हर घटना पर नजर बनाए रखना भी अभिषेक की जिम्मेदारी थी. अभिषेक के मुताबिक मिशन में लैंडिंग से 30 किलोमीटर की दूरी रह जाने पर यात्रा ना केवल रोमांचक साथ ही धड़कनों को बढ़ाने वाली भी थी.  

यह भी पढ़ें: चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने भेजी पहली तस्वीर, आप भी देखें