भारत के सबसे अमीर CM चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी सबसे गरीब, यहां देखें पूरी लिस्ट

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री के रूप में सामने आए हैं, जिनकी संपत्ति ₹931 करोड़ से अधिक है. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ₹15 लाख की संपत्ति के साथ सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं.

x
Kamal Kumar Mishra

Chandrababu Naidu is richest CM: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की तरफ से सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति ₹1,630 करोड़ है, जबकि इनकी औसत संपत्ति ₹52.59 करोड़ है. 2023-2024 में देश की प्रति व्यक्ति नेट नेशनल इनकम (NNI) ₹1,85,854 थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत आय ₹13,64,310 थी, जो भारत की औसत आय से करीब 7.3 गुना अधिक है. 

देश के टॉप 10 अमीर मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री राज्य संपत्ति (रुपये में)
चंद्रबाबू नायडू (74) आंध्र प्रदेश 931 करोड़ 
पेमा खांडू (44) अरुणाचल प्रदेश 332 करोड़ 
सिद्धारमैया (75) कर्नाटक 51 करोड़ 
नेफियू रियो (72) नगालैंड 46 करोड़ 
मोहन यादव (58) मध्य प्रदेश 42 करोड़ 
एन रंगासामी (70) पुडुचेरी 38 करोड़ 
रेवंत रेड्‌डी (56) तेलंगाना 30 करोड़ रुपए
हेमंत सोरेन (49) झारखंड 25 करोड़
हिमंत बिस्व सरमा (52) असम 17 करोड़ 
कोनराड सांगमा (44) मेघालय 14 करोड़ 

पेमा खांडू पर 180 करोड़ का कर्ज

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कई मुख्यमंत्री बड़े कर्जे में हैं. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर सबसे ज्यादा ₹180 करोड़ का कर्ज है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर ₹23 करोड़ और चंद्रबाबू नायडू पर ₹10 करोड़ से अधिक का कर्ज है. 

देश के सबसे कम संपत्ति वाले 10 मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री राज्य संपत्ति (रुपये में)
ममता बनर्जी (66) पश्चिम बंगाल 15 करोड़
उमर अब्दुल्ला (53) जम्मू-कश्मीर 55 लाख 
पिनाराई विजयन (77) केरल 1.18 करोड़ 
आतिशी (38) दिल्ली 1.41 करोड़ 
भजन लाल शर्मा (56) राजस्थान 1.46 करोड़ 
एन बीरेन सिंह (61) मणिपुर 1.47 करोड़ 
योगी आदित्यनाथ (49)

उत्तर प्रदे​​​​​​श

1.54 करोड़
नीतीश कुमार (73) बिहार 1.64 करोड़ 
भगवंत मान (48) पंजाब 1.97 करोड़ 
मोहन चरण माझी (52) ओडिशा 1.97 करोड़ 

रेवंत रेड्डी पर 89 केस

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि 13 मुख्यमंत्री (42%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें 10 (32%) मुख्यमंत्री गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल हैं. इनमें हत्या की कोशिश, अपहरण, रिश्वत देना और आपराधिक धमकी जैसे केस शामिल हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी के खिलाफ सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज हैं, जिनमें 72 गंभीर आपराधिक मामले हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के खिलाफ 47 मामलों में 11 गंभीर मामले शामिल हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कुल 19 मामले दर्ज हैं.