IPL 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

UP Wrestling Association:  बृज भूषण सिंह का दबदबा कायम, बेटे करण बने यूपी कुश्ती संघ के नए चीफ

Karan Bhushan Singh:भारतीय कुश्ती संघ की एजीएम बैठक में यूपी अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव संपन्न हुआ. करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया.

Antriksh Singh

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की एजीएम बैठक 11 फरवरी को गोंडा जिले के नवाबगंज में आयोजित की गई थी. बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ (UPWF) के अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव संपन्न हुआ.

करण भूषण सिंह बने यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष

चुनाव में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया. सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव चुना गया.

बृजभूषण सिंह भाजपा के सासंद हैं जिनका भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के तौर पर विवादित कार्यकाल रहा है. उन पर कई साक्षी मलिक, विनेश फोगाट जैसी स्टार फिमेल रेसलरों ने महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. 

लेकिन बृजभूषण का कुश्ती संघ में दबदबा लगातार कायम हैं. उनके बेटे को अध्यक्ष पद के लिए बधाइयां दी जा रही हैं. नेशनल अध्यक्ष बबलू सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाइयां दी. बबलू सिंह ने ही उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के पद के लिए करण सिंह भूषण के नाम का प्रस्ताव रखा था.

अन्य पदाधिकारी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: संजय कुमार सिंह
उपाध्यक्ष:
विजय शंकर यादव
जयप्रकाश शर्मा
सुशील राजपूत
आदित्य प्रताप
आनंद देव उपाध्याय
जॉइंट सेक्रेटरी:
चंद्र विजय सिंह
छतर सिंह
कोषाध्यक्ष: अखंड वीर सिंह
एजीएम सदस्य

ध्यक्ष सत्येंद्र सिंह

चुनाव प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का चुनाव सेवानिवृत न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की निगरानी में कराया गया. भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए करण भूषण सिंह का नाम प्रस्तावित किया. सभी लोगों ने करण भूषण सिंह के नाम का स्वागत किया. इसके बाद उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया.