फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, चौथे स्थान पर रही टीएमसी
पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने एकतरफा और बड़ी जीत दर्ज की है. बीजेपी उम्मीदवार देवांगशु पांडा ने 1.09 लाख से ज्यादा वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने एकतरफा और बड़ी जीत दर्ज की है. बीजेपी उम्मीदवार देवांगशु पांडा ने 1.09 लाख से ज्यादा वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है. यह नतीजा तृणमूल कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है जिसे हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भी करारी हार का सामना करना पड़ा था.
कुल 22 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के देवांगशु पांडा को 1,49,666 वोट मिले. वहीं माकपा के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला 10,084 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे. चौंकाने पार्टी का गढ़ होने के बावजूद टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान सिर्फ 7,783 वोटों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए.
चुनाव से पीछे हट गए थए टीएमसी उम्मीदवार
मजेदार बात यह है कि जहांगीर खान ने वोटिंग होने से पहले ही इस उपचुनाव से पीछे हटने का एलान कर दिया था. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से नाम वापसी की समय-सीमा पहले ही खत्म हो चुकी थी इसलिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर उनका नाम और टीएमसी का चुनाव चिह्न बरकरार रहा.
इस जीत के साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है. पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में घोषित 293 सीटों में से 207 पर पहले ही जीत हासिल कर ली थी.
वोटिंग में गड़बड़ी के चलते रद्द हुआ था मतदान
गौरतलब है कि फाल्टा सीट पर शुरुआत में हुई वोटिंग के दौरान चुनावी गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगे के बाद बाद यहां दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया था. बीजेपी नेताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को डराने-धमकाने, सत्ता के दुरुपयोग और ईवीएम में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे. इन शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने पुराना मतदान रद्द कर नए सिरे से वोटिंग कराने का आदेश दिया था.