'4 बेगम, 36 बच्चे,' BJP विधायक ने जनसंख्या पर मुस्लिमों को घेरा, कांग्रेस ने सुना दिया
राजस्थान बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भाजपा विधायक ने कहा, बढ़ती जनसंख्या एक बहुत बड़ी समस्या है. एक खास समुदाय है जो 'चार बेगम और छत्तीस बच्चे' कहता है. ऐसे अनगिनत मामले हैं.
राजस्थान बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक बार फिर से विवाद खड़ा कर दिया है. बालमुकुंदाचार्य ने मुस्लिम समुदाय को निशाना साधा और कहा कि 'चार बेगम और 36 बच्चे' होना गलत है. भाजपा नेता ने कहा का देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भाजपा विधायक ने कहा, बढ़ती जनसंख्या एक बहुत बड़ी समस्या है. एक खास समुदाय है जो 'चार बेगम और छत्तीस बच्चे' कहता है. ऐसे अनगिनत मामले हैं. यह गलत है. सबके लिए समान कानून होने चाहिए, नहीं तो देश आगे कैसे बढ़ेगा?
जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरुरी
देश की बढ़ती जनसंख्या पर बोलते हुए बालमुकुंदाचार्य ने कहा, जनसंख्या कानून में कोई बुराई नहीं है. जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उससे अधिक भोजन और आवास की आवश्यकता है. यह (जनसंख्या) विकास में बाधा है. अगर हमें समृद्ध और विकसित देश बनना है, तो इस पर सामूहिक सहमति होनी चाहिए और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना चाहिए. यह सभी के लिए फायदेमंद होगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने उनके हवाले से कहा, एक बहन मेरे कार्यालय में आई और उसने कहा कि वह अपने पति की तीसरी पत्नी है और अब वह चौथी पत्नी लाने जा रहा है. मैंने उससे कहा कि अब इसके खिलाफ कानून है और उसे पुलिस के पास जाना चाहिए...यह सरकारी या गैर-सरकारी लाभों का मामला नहीं है. मुद्दा यह है कि देश में कुछ परिवार कहते हैं 'हम दो हमारे दो', जबकि कुछ कहते हैं कि जो भी (जन्म) हो रहा है, उसे भगवान की मर्जी से होने दो. इस पर गौर करने की जरूरत है.
इससे पहले रविवार को शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है कि जिन परिवारों में दो या तीन से अधिक बच्चे हैं, उन्हें सरकारी सुविधाओं का कोई लाभ न मिले.
कांग्रेस ने साधा निशाना
इस बीच, कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का इरादा केवल मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाना है. उन्होंने मीडिया से कहा कि एक खास समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. अगर जनसंख्या कानून लाया जाता है तो कांग्रेस इसका समर्थन करेगी, लेकिन भाजपा का इरादा कानून लाने के बजाय मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाना है...भाजपा सरकार राजनीतिक दृष्टिकोण से और एक खास समुदाय को निशाना बनाने के दृष्टिकोण से बात करती है.