T20 World Cup 2026

'बीजेपी घबराई हुई है', कुमारी सैलजा ने कहा-चुनाव की तारीख बदलने से नहीं बदलेंगे नतीजे

भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर बीजेपी घबराई हुई है, इसलिए मतदान की तारीख बदलवा दी. हालांकि इससे नतीजे नहीं बदलेंगे. 

Social Medai; Kumari Selja
India Daily Live

हरियाणा में चुनाव की तारीख बदल दी गई है. अब राज्य में 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्बूटर को मतदान होगा. इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगी और वह हर सीट जीतने के लिए लड़ेंगी. चुनाव को लेकर बीजेपी घबराई हुई है, इसलिए मतदान की तारीख बदलवा दी. हालांकि इससे नतीजे नहीं बदलेंगे. 

कुमारी सैलजा ने कहा कि उसके साथ वहीं होगा जो जनता ने सोच लिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि टिकट तो एक को ही मिलेगा, सब मिल जुलकर उसकी जीत के लिए मेहनत करेंगे. उन्होंने कहा कि सांसद कंगना रनौत खुद बयान नहीं देती उससे जो कहलवाया जाता है वहीं कहती है अगर वह स्वयं बयान देती है तो वह पार्टी के अनुशासन का पालन नहीं करती, वह ऐसा करती तो बीजेपी को ये न कहना पड़ता कि कंगना ने जो कहा वह पार्टी का बयान नहीं है.

मीडिया से बाचतीत करते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की है, लेकिन इसपर फैसला तो हार्ईकमान करेगा, हाईकमान का आदेश होगा तो जरूर लड़ा जाएगा. 

'बीजेपी डरी हुई है'

बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सबसे बुरी आदत है कि वह अपनी बात से यू टर्न जल्द लेती है, बीजेपी विचलित है और चुनाव को लेकर डरी हुई है इसलिए मतदान की तिथि बदलवाना चाहती है अगर तिथि बदल भी गई तो उससे भाजपा की किस्मत बदलने वाली नहीं है क्योंकि जनता ने पहले ही ठान लिया है कि भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखना है और कांग्रेस को लाना है. उकलाना से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा के जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला भी हाईकमान करेगा. उन्होंने कहा कि उकलाना उनका अपना घर है लोगों की उनसे अपेक्षााएं है वे लोगों की भावनाओं का सम्मान करती है. 

सीएम चेहरा कौन होगा?

कांग्रेस में सीएम चेहरा कौन होगा को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम कौन होगा इसका फैसला भी हाईकमान करता है वह जिसे चाहेगा वह सीएम बनेगा. बीजेपी के ट्वीट और बाद में उसे डिलीट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, एससी और बीसी वर्ग के लिए जो भी काम किए है वे कांग्रेस ने ही किए है और कांग्रेस आगे भी करेगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सरकार से मांग करते है कि जातीय जनगणना कराई जाए अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो कांग्रेस की सरकार आने पर इसे करवाया जाएगा. 

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी

इनेलो और बसपा तथा जजपा व असपा के बीच हुए गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इनका पहले ही कोई असर नहीं था और न ही आगे चुनाव में इनका कोई प्रभाव पड़ने वाला है. लोगों ने कांग्रेस को विकल्प के रूप में पहले ही चुन लिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह कांग्रेस का ही उम्मीदवार होगा उसकी जीत के लिए सभी मिलजुलकर मेहनत करेंगे. टिकट की घोषणा में देरी को लेकर उन्होंने कहा कि बैठकों का दौर जारी है जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी, हमारा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत हैं.