Budget 2026

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में प्रवेश वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है. प्रवेश वर्मा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा गया है. 

x
Kamal Kumar Mishra

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए BJP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसके मुताबिक प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में है. ऐसे में प्रवेश वर्मा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से होने वाला है.

बीजेपी की पहली लिस्ट में कुल 29 उम्मीदवारों के नाम हैं, इस लिस्ट में सिर्फ 2 महिलाओं का नाम है. खीमापुरी (SC) सीट से कुमारी रिंकू को मैदान में उतारा गया है, जबकि शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से रेखा गुप्ता को बीजेपी की तरफ से कैंडिडेट घोषित किया गया है. 

बीजेपी की पहली सूची में कुल 27 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवारों का नाम है. नई दिल्ली सीट से जहां, प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा गया है. उसी तरह से आतिशी का मुकाबला करने के लिए कालकाजी सीट से रमेश विधूड़ी को मौका मिला है. इस लिस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को घेरने के लिए सांसदों को मैदान में उतार दिया है. 

Delhi BJP Candidate List x

वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर से कैंडिडेट घोषित किया गया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत को बिजवासन विधानसभा सीट से टिकट मिली है. बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, को टिकट दिया है. 

बिजवासन से कैलाश गहलोत 

इसके अलावा पटेल नगर से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत और जनकपुरी से आशीष सूद को टिकट दिया है. इसके साथ ही नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय को टिकट मिला है. 

Delhi BJP Candidate List x

पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी

आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर में नारायण दत्त शर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी,  रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को चुनावी मैदान में उतारा गया है.