IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

दिल्ली की गर्मी में कम पड़ जा रही है बीयर, आखिर क्यों हो रही इतनी कमी?

Weather Update: भयंकर गर्मी के दौरान दिल्ली वासियों को उनकी पसंसदीदा बीयर की कमी का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में बीयर की बिक्री में भी गिरावट आई है.

Social Media
India Daily Live

Weather Update: इस साल भीषण गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गर्मी के कारण देश भर में सैकड़ों लोगों की जान भी जा चुकी है,लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने फौरी तौर पर कदम उठाए हैं. तापमान में भारी वृद्धि के कारण राजधानी दिल्ली वालों का हाल तो बड़ा खराब है. वे गर्मी के साथ-साथ पानी की किल्लत का भी सामना करने को मजबूर हैं. खबर है कि दिल्ली वालों को पानी के अलावा उनको पसंदीदा चिल्ड बीयर की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है. 

लगातार दूसरे साल आई गिरावट 

रिपोर्ट के मुताबिक,  दिल्ली में भयंकर गर्मी के बीच शराब की दुकानों पर चिल्ड बीयर नहीं मिल पा रही है. आंकड़ो के मुताबिक, अन्य राज्यों में बीयर की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं, राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे साल इसकी बिक्री में फिर से गिरावट देखी गई है.इंडस्ट्री  आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल 30 अप्रैल तक 224 लाख लीटर बीयर बेची गईं. वहीं, 2023 में इसी अवधि के दौरान 228 लाख लीटर और 2022 में 369 लाख लीटर बीयर की बिक्री हुई. इस दौरान कर्नाटक में 1418 लाख लीटर की बिक्री हुई. वहीं, इसी अवधि में महाराष्ट्र ने 1049 लाख लीटर की बीयर की बिक्री हुई. 

गर्मी के दौरान बढ़ जाती है डिमांड 

भयंकर गर्मी के दौरान दुकानों में बिकने वाली शराब की कुल मात्रा का एक तिहाई से अधिक हिस्सा बीयर का होता है. फेमस बीयर ब्रांड की कमी के कारण हरियाणा और यूपी के लोग बाहर से इन बीयर को खरीदना पसंद करते हैं. ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक विनोद गिरी ने इस बात पर सहमति जताई कि दिल्ली की भीषण गर्मी में बीयर की मांग में उछाल आया है लेकिन सप्लाई उस हिसाब से नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि फेमस बीयर ब्रांड की कमी के कारण बीयर की बिक्री में गिरावट आई है. अन्य बीयर ब्रांड उनके जैसी आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हैं.