menu-icon
India Daily

अगले 5 दिनों के लिए हो जाएं सावधान! उत्तर भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है. देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

auth-image
Shanu Sharma

पूरे देश में गर्मी अपने चरम पर है. कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है. माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में तापमान अभी और ज्यादा बढ़ सकता है. 

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तापमान बढ़ रहा है. ऐसे में आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से दोपहर के समय घर से ना निकलने की सलाह दी जा रही है. इस समस्या के बारे में और ज्यादा जानने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.