Ram Mandir: सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, शंकर महादेवन ने राम भजन गाकर बांधा समां, भावुक हुए लोग, देखें वीडियो
ram mandir ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन ने रामलला की पूजा-अर्चना की.
Ram Mandir Consecration: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन ने रामलला की पूजा की. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रामलला की सुंदर मूर्ति का अनावरण किया गया. बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंची हैं. प्रसिद्ध गायक सोनू निगम भी इस पावन अवसर पर अयोध्या पहुंचे. प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने राम सिया राम भजन गाकर समा बांध दिया. उनकी आवाज सुनकर वहां बैठे तमाम लोग मंत्रमुग्ध हो गए.
#WATCH | Singer Sonu Nigam sings 'Ram Siya Ram' at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/LAYHhu2AvX
— ANI (@ANI) January 22, 2024