असम चुनाव की तारीख फाइनल होने से पहले AAP ने फूंक दिया चुनावी बिगुल, 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं.
देश के 5 राज्यों में चुनाव होना है. इन पांच राज्यों में एक असम का भी नाम है. असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.
अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों का नाम शामिल जारी किया गया है.
आम आदमी पार्टी ने 14 नाम किया फाइनल
दिल्ली और पंजाब में अपना दमखम दिखाने के बाद आम आदमी पार्टी अब पूर्वोत्तर के राज्यों में अपनी ताकत दिखाने का फैसला कर लिया है. असम के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा के हस्ताक्षर के बाद पार्टी ने आधिकारिक रूप से पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं. आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले बड़ी चाल चलते हुए अपने पहले ही लिस्ट में असम के कई महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी की ओर से गुवाहाटी से लेकर सिबसागर, नादुआर और टीटाबार समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर उम्मदीवारों का ऐलान किया है.
Also Read
- 'सरकार 4' में अमिताभ और अभिषेक बच्चन की नजर आएगी जोड़ी? राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा खुलासा!
- विवाहिता का पहले घर से अपहरण फिर रेप, रातभर खंभे से बंधी रही पीड़िता; आरोपी फरार
- 'पहले जाति को लेकर गालियां दीं, फिर गला घोंट दिया', बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर ने की प्रेमिका की हत्या; खुदकुशी बनाने का किया नाटक
14 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
- नओबोइचा- अच्युत दास
- डेरगांव- पुलिन गोगोई
- गोहपुर- जरबोम कुतुम
- सेंट्रल गुवाहाटी- अनुरूपा डेकाराजा
- खुमटाई- आशीष हजारिका
- सिबसागर-तपन गोगोई
- रोनगांदी-टिकेंद्र थापा
- चेंगा-जाहिदु इस्लाम खान
- नादुआर-रंजीत बोड़ो
- टीटाबार-पल्लव सैकिया
- ईस्ट गोलपाड़ा-जिन्ना अमीर हुसैन
- राहा-बरुण विकास दास
- बोकाजन-रेणुका तिमुंगपी
- बिस्वनाथ-अनंत गोगोई
असम में भी पंजाब मॉडल लाने की तैयारी
आम आदमी पार्टी असम में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल को टक्कर देने की पूरी तैयारी में है. अरविंद केजरीवाल अब पंजाब मॉडल को असम में भी लाने की तैयारी की है. आज चुनाव आयोग द्वारा तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. जिसके बाद सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी भी तेज कर देगी. माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जल्द ही पार्टी दूसरी सूची जारी कर सकती है. हालांकि इसके बारे में अभी कोई भी आथिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद लगाया जा रहा है कि जल्द ही बाकी पार्टियां भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकते हैं.