'जब पानी रोक दिए तो खेल कैसे खेल रहे हैं', भारत-पाकिस्तान मैच पर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र और बीजेपी के मुख्यमंत्रियों पर बोला हमला

भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद नहीं दिखेंगे. इस मैच को लेकर भारत में राजनीति काफी तेज हो गई है. पहलगाम हमले के बाद कई दलों का मानना है कि भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए.

Social media
Hemraj Singh Chauhan

Asia Cup India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का अहम मुकाबला रविवार शाम को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहलगाम आतंकी हमले और उसके  बाद भारत की तरफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने होंगी. इस मैच को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र के साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मु्ख्यमंत्रियों पर भी हमला बोला.

उन्होंने कहा कि इस मैच से कमाए जाने वाला पैसा क्या पहलगाम हादसे में मारे गए 26 निर्दोष लोगों से ज्यादा महत्वपूर्ण. उन्होंने इस मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जब दोनों देशों के बीच पानी रोक दिया गया है तो खेल कैसे खेल रहे हैं. उन्होंने असम और यूपी के मुख्यमंत्री समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते  हुए कहा कि क्या आपमें पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने की शक्ति नहीं है.

'पैसों की कींमत जान से ज्यादा'

एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि अगर तुम्हारी बेटी मर जाती तो क्या तुम पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलते. क्रिकेट मैच से कितने पैसे आएंगे 600, 700 करोड़. अब ये बीजेपी वालों को बोलना है देशभक्ति की बात करने वालो चुल्लु भर पानी में डूब मरो. मैं पूछना चाहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री से जब आपने कहा कि पानी और खून साथ नहीं बह सकता, बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं चल सकता. ज्यादा से ज्यादा कितने पैसे आएंगे 2000 करोड़ 3000 करोड़, ये 26 हमारे नागरिकों की कीमत बढ़कर है या फिर पैसे की.

भारत पाक मैच पर राजनीतिक घमासान

भारत-पाकिस्तान को लेकर देश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. कई विपक्षी दल इस मैच को लेकर सवाल उठा ले रहे हैं. इसमें आम आदमी पार्टी और यूबीटी शिवसेना प्रमुख हैं. इन्होंने ने भी भारत पाकिस्तान मैच को लेकर केंद्र सरकार और बीसीसीआई की आलोचना की है. हाल में ही में हॉकी एशिया कप भारत में खेला गया था. उसमें पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया था. लेकिन इस मैच को लेकर बीसीसीआई का कहना है कि ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट है. इसलिए भारत पाक के साथ न्यूट्रल वेन्यू में खेल रहा है.