T20 World Cup 2026

भारत की संसद में शपथ, 'जय फिलिस्तीन' का नारा, असदुद्दीन ओवैसी ने फिर मचा दिया हंगामा

Asaduddin Owaisi: 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन प्रोटेम स्पीकर ने नवनिर्वाचित सांसदों की शपथ दिलाई. इस दौरान एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सांसदी की शपथ ली. शपथ लेने के बाद उन्होंने जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया. ओवैसी के इस नारे पर सदन में हंगामा हो गया.

Social Media
India Daily Live

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने 18वीं लोकसभा सेशन के दूसरे दिन विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने संसद में शपथ के दौरान जय फिलिस्तीन का नारा लगाकर बखेड़ा खड़ा कर दिया. प्रोटेम स्पीकर ने असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए बुलाया.इस दौरान उन्होंने बिस्मिल्लाह पढ़कर शपथ ली. इसी दौरान उन्होंने जय भीम, जय तेलंगाना कहा और बाद में जय फिलिस्तीन का नारा लगाया. ओवैसी के इस नारे के बाद सदन में हंगामा मच गया. 

असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. प्रोटेम स्पीक महताब भर्तृहरि महताब द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद उन्होंने जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया. उनके इस नारे पर बीजेपी के सांसदों ने विरोध किया. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनके बयान पर निशाना साधा. असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी शपथ के अंत में कहा जय भीम,जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन, तकबीर अल्लाह-हु-अकबर. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हाशिए पर खड़े भारत के लोगों की आवाज को हमेशा उठाते रहेंगे.