अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, ‘वंदे मातरम’ अधूरा गाने के फैसले को बताया राष्ट्र-विरोधी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण न गाने का प्रस्ताव पारित कर राष्ट्र-विरोधी रुख अपनाया है.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण न गाने का प्रस्ताव पारित कर राष्ट्र-विरोधी रुख अपनाया है और वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में 31वें दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान अमति शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
1937 के प्रस्ताव का जिक्र:
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 1937 में ‘वंदे मातरम’ की सिर्फ पहली दो पंक्तियां गाने का प्रस्ताव पारित कर विभाजन की नींव रखी थी. मोदी सरकार ने इस गलती को सुधारने की कोशिश की और आधिकारिक कार्यक्रमों में पूरा राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किया. उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे बैंकिम चंद्र चटर्जी और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों का अपमान कर रहे हैं.
Also Read
- तेलंगाना: लड़के ने प्रिंसिपल को 27 बार मारा चाकू, अमीर बनने के चक्कर में 10वीं के 2 छात्रों ने की हत्या
- कुल्लू स्कूल में लंच करते ही 40 बच्चों की हालत बिगड़ी, दूषित पानी बना बीमारी की वजह; जांच शुरू
- पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटा सुरक्षा घेरा, कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी से बढ़ा राजनयिक तनाव
तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप:
अमित शाह ने कहा, “आज कांग्रेस पार्टी अपना 1937 वाला प्रस्ताव लागू कर रही है लेकिन संसद द्वारा बनाए कानून को खारिज कर रही है. मुझे हैरानी है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से तुष्टिकरण की राजनीति आगे बढ़ा रही है.”
उन्होंने कहा कि देश ने एक बार ‘वंदे मातरम’ को दो भागों में बांटने की गलती की और उसके परिणाम भुगतने पड़े. अब देश को कांग्रेस के इस फैसले के खिलाफ एकजुट होकर कहना चाहिए कि उनकी तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी. अमित शाह ने कांग्रेस के प्रस्ताव की निंदा की.