INDIA Bloc Protest: 'मैं वोट बचाने के लिए कूदा', अखिलेश यादव ने बैरिकेडिंग से कूदने के बाद दिया बयान, देखें वीडियो में हाईवोल्टेज ड्रामा
अधिकारियों ने विपक्ष के मार्च को रोका तो इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश ने बैरिकेड फांद दिया. इसे लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि मैंने वोटों को बचाने के लिए बैरिकेड फांदा.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मार्च में पुलिस बैरिकेड में चढ़ने के बाद उससे छलांग दी. दरअसल जब अधिकारियों ने मार्च को रोका तो इसके बाद सपा प्रमुख ने बैरिकेड फांद दिया. इसे लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि मैंने वोटों को बचाने के लिए बैरिकेड फांदा.
सोमवार को इंडिया ब्लॉक की अगुवाई वाले विपक्ष के नेता जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और सागरिका घोष समेत कई वरिष्ठ नेता थे. उन्होंने संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ मार्च किया. इसे आगे पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया, उसके बाद विपक्ष के नेताओं ने इसका विरोध प्रदर्शन किया. ये विरोध प्रदर्श बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और लोकसभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर 'मतदाता धोखाधड़ी' के खिलाफ था.
300 विपक्षी सांसदों का मार्च रोका
विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में मार्च सुबह 11:30 बजे संसद भवन से शुरू हुआ, जिसमें लोकसभा-राज्यसभा के 300 से ज्यादा सांसद शामिल हुए. इस मार्च को संसद के पास रोक लिया गया. दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग के जाने वाले रास्तों में बैरिकेडिंग की थी. दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है.
सभी को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया
'वोट चोरी' के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च के दौरान बीच में ही रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.