T20 World Cup 2026

पीएम मोदी की मां का AI वीडियो गलत, तो 'बस भाईजान' वाला वीडियो कैसे...', असदुद्दीन ओवैसी का BJP पर जोरदार हमला

ओवैसी ने इस वीडियो को लेकर कहा कि यह एआई वीडियो दिखाता है अगर असम में बीजेपी नहीं होती तो वहां मुसलमान बहुसंख्यक हो जाते. वो सिर्फ वोट के लिए डर नहीं फैला रहे हैं बल्कि यह असली रूप में घृणित हिंदुत्व विचारधारा है. 

X
Sagar Bhardwaj

Asaduddin Owaisi News: भारतीय जनता पार्टी की असम यूनिट द्वारा मुसलमानों को लेकर X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है. इस वीडियो को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. ओवैसी ने कहा यह वीडियो ना केवल अपमानजनक है बल्कि यह मुसलमानों का नरसंहार करना है.

ओवैसी ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के वीडियो को अपमाननजक बताते हुए डिलीट करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए उसकी मां सबसे सम्मानित होती है, असम बीजेपी के घृषित वीडियो को लेकर भी यही सिद्धांत लागू होने चाहिए. मुसलमानों को घातक नागरिकों के रूप में चित्रित करना और ऐसे समूह के रूप में दर्शाना जिसे लगातार दबाकर रखना जरूरी है, ना केवल अपमानजक है बल्कि नरसंहारकारी है.