दवा की ओवरडोज से AIIMS के डॉक्टर की मौत, पत्नी से झगड़े के बाद दी जान
दवा की ओवरडोज लेने से AIIMS के डॉक्टर की मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह हो सकता है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
Delhi News: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में न्यूरोसर्जन के रूप में कार्यरत एक 34 साल के डॉक्टर की दवा की ओवरडोज लेने से मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह हो सकता है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
गौतम नगर में रहते थे डॉक्टर
दिल्ली पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने गौतम नगर स्थित अपने घर पर ही दवा की ओवरडोज ले ली थी, इसके बाद डॉक्टर को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
Also Read
पत्नी से हुआ था झगड़ा
पुलिस के सूत्रों से खुलासा हुआ है कि डॉक्टर का अपनी पत्नी के साझ झगड़ा हुआ था जो रक्षाबंधन पर अपने मायके गई हुई थी. पत्नी के जाने के बाद डॉक्टर ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया और दवा की ओवरडोज लेकर अपनी जान ले ली. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है.