IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

खूबसूरती कमाल सादगी बेमिसाल, जानें कौन हैं ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक

आजादी के बाद यह पहली बार है जब कोई मुस्लिम महिला ओडिशा में विधायक बनी है. बाराबती-कटक विधानसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले में सोफिया ने भाजपा उम्मीदवार पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8001 वोटों से हरा दिया.

SOCIAL MEDIA
India Daily Live

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रह दिया. पार्टी ने राज्य की 147 सीटों में से 78 सीटें जीतकर नवीन पटनायक के 24 साल के शासन का अंत कर दिया. बीजेपी के अलावा इस चुनाव में एक मुस्लिम महिला ने कटक से विधानसभा का चुनाव जीतकर इतिहास रचा.

चुनाव जीतकर सोफिया ने रचा इतिहास

आजादी के बाद यह पहली बार है जब कोई मुस्लिम महिला ओडिशा में विधायक बनी है. हम बात कर रहे हैं सोफिया फिरदौस की. बाराबती-कटक विधानसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले में सोफिया ने भाजपा उम्मीदवार पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8001 वोटों से हरा दिया.

लोकसभा चुनाव में कितने मुस्लिम उम्मीदवार जीते
इसके अलावा देश में हुए लोकसभा चुनाव में  कम से कम 15 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इस लिस्ट में एक नाम यूसुफ पठान का भी है. पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी उम्मीदवार यूसुफ पठान ने कांग्रेस के गढ़ बहरामपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी को हराया.