menu-icon
India Daily

दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा के रण में केजरीवाल की AAP, फ्री बिजली समेत लॉन्च की ये 5 गारंटी

हरियाणा के सभी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी इस विधानसभा में दांव ठोक सकती है. आज पंचकुला में शनिवार को आप ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर 5 गारंटी लॉन्च की है. इस गारंटी के तहत हरियाणा में आप की सरकार बनने पर माताओं और बहनों को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे. हरियाणा के लोगों को मुफ्त में 24 घंटे बिजली दी जाएगी. युवाओं के लिए आप अच्छी शिक्षा और रोजगार देने की बात कही है. 

India Daily Live
दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा के रण में केजरीवाल की AAP, फ्री बिजली समेत लॉन्च की ये 5 गारंटी
Courtesy: IDL

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर पार्टी हरियाणा में भी ताल ठोकने के लिए तैयार है. विधानसभा चुनाव से पहले आप ने हरियाणा के लिए 5 गारंटी लांच की है. शनिवार को पंचकुला में के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में इसका एलान किया गया. कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और संजय सिंह मौजूद थे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में सुनीता केजरीवाल ने पार्टी की कमान संभाल रखी है. पहली दफा आप हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर दांव ठोकने को तैयार है.

दिल्ली और पंजाब में आप की गारंटी सफल रही हैं. ऐसे में इसी मास्टर प्लान के साथ आम आदमी पार्टी हरियाणा के रण में उतरने का प्लान बना चुकी है. पार्टी की ओर से कई सेवाओं को फ्री करने का ऐलान किया गया है.

इन 5 गारंटी के दम पर हरियाणा के रण में कूद रही केजरीवाल की 'आप'

हरियाणा के लिए पांच गारंटी लॉन्च करते हुए सुनीता केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, पीएम मोदी कहते हैं कि केजरीवाल चोर हैं. अगर केजरीवाल चोर हैं तो कोई ईमानदारी नहीं है. पीएम ने हरियाणा के लाल को जेल में डाल रखा है. हरियाणा में 3 महीने बाद चुनाव होने जा रहे हैं. हमें प्रदेश के लोगों का काम करना है और BJP का सूपड़ा साफ करना है."

1. सरकार बनने पर मुफ्त बिजली:  आम आदमी पार्टी ने कहा कि सरकार बनने पर वह हरियाणा के लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली देगी. फ्री बिजली के साथ दिल्ली और पंजाब की तरह पुराने सभी घरेलू बिजली माफ कर दिए जाएंगे. बिजली कटौती नहीं होगी.

2. हरियाणा में बनेंगे मोहल्ला क्लीनिक: हरियाणा के लिए आप की दूसरी गारंटी मोहल्ला क्लीनिक की है. सरकार बनने पर सबको अच्छा और फ्री इलाज देने की बात कही गई है. हर गली मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की बात कही गई है. इसके साथ अस्पतालों को कायाकल्प भी किया जाएगा और सभी हरियाणवी लोगों को मुफ्त में इलाज किया जाएगा.

3. 1 हजार रुपये मिलेंगे: हरियाणा के लिए लॉन्च की गई पांच गारंटी में माताओं और बहनो को हर महीने 1 हजार रुपये देने की भी बात कही गई है.

4. अच्छी और मुफ्त शिक्षा देने की गारंटी: आप की गारंटी में अच्छी और मुफ्त शिक्षा देने की बात कही गई है. दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा के सरकारी स्कूलों को बनाने की बात कही गई है. आप ने गारंटी में कहा कि प्राइवेट स्कूलों की गुंडा गर्दी बंद करेंगे. न ही प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने देंगे.

5. युवाओं को मिलेगा रोजगार: आप की पांचवी गारंटी युवाओं के रोजगार को लेकर है. पार्टी ने कहा है कि वह हर एक हरियाणवी युवा को रोजगार देगी. 2 साल में 45 हजार सरकारी नौकरी और 3 लाख प्राइवेट नौकरी दी जाएगी.