T20 World Cup 2026

Aaj ka Mausam: इन राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार! IMD ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें पूरा वेदर अपडेट

Today Weather 5 September 2025: मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 7 दिनों तक देशभर में भारी बारिश होगी. 5-6 सितंबर को गुजरात के कई हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना है, जबकि 6-7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश का खतरा है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Social Media
Princy Sharma

Aaj Ka Mausam 5 September 2025: मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासकर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में बादल जमकर बरस सकते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 7 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. आइए जानते हैं, किस राज्य में कब और कहां तक असर दिखेगा

5 से 6 सितंबर के बीच गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 6 और 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश होने का खतरा जताया गया है. इसका असर जनजीवन पर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में 6 और 7 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अगले 7 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, साथ ही गरज और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा.

मध्य प्रदेश

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 और 6 सितंबर को भारी बारिश होगी. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर को कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. इससे किसानों को राहत मिलेगी लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है.

बंगाल, बिहार और अंडमान-निकोबार

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 सितंबर को बारिश होगी और फिर 7 से 10 सितंबर तक लगातार भारी बारिश के आसार हैं. बिहार में 8 से 10 सितंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 6 और 7 सितंबर को बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत 

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 7 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 6 से 10 सितंबर तक जमकर बारिश हो सकती है. यहां अगले पूरे हफ्ते तक गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी.

दक्षिण भारत 

तमिलनाडु में 8 और 9 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम और भी खराब हो सकता है.