menu-icon
India Daily

मानसून का कहर अब भी जारी! दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 16 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा भी बना हुआ है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
मानसून का कहर अब भी जारी! दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
Courtesy: ANI

मानसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 

पूर्वी भारत में मौसम ज्यादा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. वहीं ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र और उत्तरी पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने से कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

दिल्ली-UP में बारिश के साथ तेज हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी में आज कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. लखनऊ में तापमान सामान्य रहने वाला है. इसके अलावा बिहार में पटना, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और सुपौल समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. 

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

पहाड़ी राज्यों में अभी खतरा ज्यादा बताया जा रहा है. उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश की संभावना है.साथ ही बारिश की वजह से भूस्खलना का खतरा भी बढ़ा हुआ है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जैसे इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी. जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट का अनुमान है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के भी कई जिलों में अभी मौसम अभी खराब रहने वाला है. लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है. 

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम बिगड़ेगा

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, गुरदासपुर और लुधियाना समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है. राजस्थान में जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और सीकर सहित कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, सागर, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, खरगोन और खंडवा समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है. यहां तेज हवाएं किसानों की परेशानी को बढ़ा सकती है.