आज इन 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं
देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है.
देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने आज यानी 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में मौसम खराब रहने की संभावना है.
दिल्ली-UP में तेज बारिश और आंधी की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3 सितंबर को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है. बिहार में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है.
Also Read
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है. हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का अलर्ट है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पंजाब और राजस्थान में भी बिगड़ेगा मौसम
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, पठानकोट, कपूरथला, मानसा और मलेरकोटला समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. राजस्थान में जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चूरू, अजमेर और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
मध्य प्रदेश के राजगढ़, छतरपुर, इंदौर, देवास और उज्जैन समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर और महासमुंद में भी तेज बारिश. मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए लोगों को बेवजह यात्रा से बचने और मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.