13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी तेज हवाएं; IMD की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है. मौसम विभाग ने 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

ANI
Shanu Sharma

देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है. भारत मौसम विभाग ने 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगा के मैदानी क्षेत्र में पश्चिम बंगाल और आसपास के झारखंड तथा उत्तरी ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. 

 इन 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए सतर्क रहने को कहा गया है.


इन राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की ओर से आज दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बिगड़ा हुआ है, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 अगस्त तक तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. व

हीं बिहार के पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. 25 और 26 अगस्त को राज्य में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके बाद 27 से 30 अगस्त के बीच राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो सकता है. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 25 अगस्त को आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में भी मौसम सक्रिय रह सकता है. यह स्थिति 26 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है.

पहाड़ों में मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 25 से 28 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जबकि 29 अगस्त को कई इलाकों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में 25 अगस्त को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि पहाड़ी इलाकों में स्थानीय मौसम में बदलाव हो सकता है, इसलिए लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.