Aaj Ka Mausam 22 August 2025: यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, दिल्लीवालें भी रहें सावधान, मूसलाधार बारिश का कहर!

Aaj Ka Mausam 22 August 2025: भारतीय मौसम विभाग ने 22 अगस्त 2025 को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जानें आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा.

Social Media
Babli Rautela

Aaj Ka Mausam 22 August 2025: आज 22 अगस्त 2025 से एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं पहाड़ी राज्यों और राजस्थान में भी मौसम कहर बरपाने वाला है.

दिल्ली में आज से लेकर 25 अगस्त तक लगातार बारिश की संभावना है. तेज आंधी और बारिश के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ सकती है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. तापमान: अधिकतम 34°C | न्यूनतम 27°C

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

यूपी के 15 से अधिक जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है. प्रयागराज, जौनपुर, अयोध्या, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, झांसी, ललितपुर और बिजनौर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं.

बिहार का हाल

बिहार के गया, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय सहित 10 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है. वहीं भागलपुर और चंपारण में वज्रपात का खतरा बना हुआ है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड में बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. इसी तरह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, चंबा और सिरमौर में भी मूसलाधार बारिश कहर बरपा सकती है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश

राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, पाली और प्रतापगढ़ में आज बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. मध्य प्रदेश में ज्यादातर जिलों में राहत है, लेकिन नीमच, मंदसौर और शिवपुरी में अलर्ट जारी किया गया है.

गुजरात और नॉर्थ ईस्ट

गुजरात के निचले इलाकों में पानी भर गया है. अहमदाबाद के आसपास कई घरों में पानी घुसने से लोग धर्मशालाओं और होटलों में शरण ले रहे हैं. नॉर्थ ईस्ट राज्यों—असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी है.

प्रमुख शहरों का आज का तापमान

  • मुंबई: 28°C / 26°C
  • चेन्नई: 33°C / 27°C
  • कोलकाता: 28°C / 26°C
  • पटना: 29°C / 27°C
  • शिमला: 24°C / 17°C