आज 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
देश के कई हिस्सों में आज बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है. बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है.
मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है. 18 सितंबर को बिहार में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और ओडिशा समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.
बिहार में कई जिलों पर नजर
दिल्ली में 18 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है. यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक पटना, गया, भोजपुर, मधुबनी, बक्सर, दरभंगा, अररिया, भागलपुर, वैशाली, सिवान, सुपौल, पूर्णिया, मुंगेर और बेगूसराय जैसे इलाकों में बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश के भी कुछ जिलों में आज झमाझम बारिश हो सकती है.
Also Read
- औली में भारत-अमेरिका की सैन्य ताकत का प्रदर्शन, कमरों में घुसकर आतंकियों से निपटने की हुई ड्रिल
- ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 3 लाख छात्रों की भागीदारी, 18 सितंबर को सीएम धामी से मिलेंगे 140 विद्यार्थी
- रणबीर-आलिया ने पीएम मोदी को दिया जन्मदिन का बड़ा तोहफा, मुंबई के 20 स्कूलों का करेंगे कायाकल्प
राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अलवर, बारां, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर और बूंदी में बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश के विदिशा, भोपाल, नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, कटनी, हरदा, सिवनी, नरसिंहपुर, दमोह, मंडला और अनूपपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल में मौसम खासा सक्रिय रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी है.
पहाड़ों में मौसम का हाल
पहाड़ों में मौसम का हालपहाड़ों में बारिश का दौर जारी है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तेज हवा का दौर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में खराब मौसम के दौरान यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सहाह दी गई है. जम्मू-कश्मीर के रामबन, पुंछ, राजौरी, बारामूला, बांदीपोरा, अनंतनाग, रियासी और किश्तवाड़ में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है.