IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

आज का मौसम दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड तक कैसा रहने वाला है, जानें यहां

दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं मौसम विभाग ने इसके लिए क्या अपडेट जारी किया है.

Grok AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: शीतलहर का प्रकोप देशभर में बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने तीन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. अनुमान के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में चला गया है, जो चिंता का विषय बना हुआ है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही तमिलनाडु में 12 नवंबर को भारी बारिश और केरल समेत पुडुचेरी में 12 से 13 नवंबर तक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है. चलिए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा:

दिल्ली की एयर क्वालिटी काफी चिंताजनक हो सकती है. आज भी दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की परत छाई हुई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया. यह खतरनाक कैटेगरी में आता है. IMD ने अनुमान लगया है कि आज हल्का कोहरा और साफ आसमान रहेगा. दिल्ली में 15 नवंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम:

यहां पर दिन में धूप खिली रहेगी इसके बावजूद, रात में तापमान गिर सकता है. कानपुर और इटावा जैसे शहरों में तापमान 10°C से नीचे चला गया है. हालांकि, राज्य के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा.

बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम:

बिहार में ठंड का मौसम शुरू हो गया है. राज्य भर में, खासकर सुबह और देर रात के तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भभुआ को छोड़कर ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C ​​के बीच रहेगा. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां सतह से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो यहां बर्फबारी के कारण, खासकर मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में ठंडी हवाएं बढ़ रही हैं.