menu-icon
India Daily

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बारिश और आंधी का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी

आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम हैं. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग की अपडेट पर नजर रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके.

Shilpa Shrivastava
Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बारिश और आंधी का खतरा, IMD ने जारी की चेतावनी
Courtesy: AI Generated

Weather Update: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग यानी IMD ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई जिलों जैसे नासिक, पुणे, ठाणे और रायगढ़ में खराब मौसम की चेतावनी दी गई है. वहीं केरल के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों में मौसम अचानक बदल सकता है. तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके साथ ही कई जगहों पर बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी:

मौसम विभाग ने खास तौर पर चेतावनी दी है कि आंधी-तूफान के समय पेड़ों, बिजली के खंभों या कमजोर दीवारों के पास खड़े न हों. अगर बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें. यात्रा करने से पहले मौसम और ट्रैफिक की जानकारी जरूर ले लें.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम:

अगर दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. 1 जुलाई से 6 जुलाई के बीच लगातार बादल छाए रहेंगे और कई दिनों तक बारिश हो सकती है. तापमान में भी 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा.

यूपी-बिहार का कैसा रहेगा हाल:

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम बिगड़ने वाला है. यूपी के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. वहीं, बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

अन्य राज्यों में क्या है मौसम की स्थिति:

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. यहां कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में भी जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे शहरों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है. गुजरात और झारखंड में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. कई जिलों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है.