IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

10 महीने की बच्ची से पिता के दोस्त ने किया रेप, शर्मसार हुई इंसानियत

Gujarat Crime News: गुजरात के भरूच जिले में रविवार को एक 10 महीने की बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप किया. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Freepik
India Daily Live

Gujarat Crime News: 10 साल की बच्ची के साथ 30 साल के आदमी ने रविवार को गुजरात के भरूच में रेप किया. रेप करने वाला बच्ची के घर का फैमिली फ्रेंड है. आरोपी बच्ची को अपने घर के बगल में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को उसके घर से उठाकर ले गया था जब वह अपनी दादी के साथ खेल रही थी. 

10 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. इस घटना को लेकर इलाके में रोष है. उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बच्ची को घर से उठा लाया आरोपी

डिप्टी SP कुशल ओझा ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में थी. आरोपी उसके पास आया और उसे अपने घर में वेफर्स देने का वादा किया. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने घर से कुछ ही दूरी पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया. 

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी दादी भागते हुए वहां पहुंची. दादी ने देखा की बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा है. इसके बाद बच्ची को भरूच के सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने BNS के तहत रेप का केस और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आसपास के लोग आरोपी के इस कृत्य से गुस्साए हुए थे. उन्होंने आरोपी को पुलिस को हवाले किया. 

बच्ची के पिता का दोस्त है आरोपी

आरोपी पनोली गांव का रहने वाला है. वह बच्ची के पिता का दोस्त है. आरोपी बच्ची के घर पर आया जाया करता था. वह बच्ची को खिलाया भी करता था. 

बच्ची की मां रेस्टोरेंट में काम करती है. बच्ची की मां ही उसे अस्पताल लेकर गई थी. मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लड अधिक मात्रा में बह गया है जिससे उसकी हालत और भी गंभीर हो गई है.