Netflix पर वापसी कर रहे हैं जाकिर खान! 'पापा यार' की रिलीज डेट आई सामने, नोट कर लें डेट

जाकिर खान का नया स्टैंड-अप स्पेशल 'पापा यार' नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होगा. भारतीय कॉमेडी के लोकप्रिय नाम जाकिर खान अपने फैंस के लिए फिर से तैयार हैं.

X
Antima Pal

Papa Yaar OTT Release: जाकिर खान का नया स्टैंड-अप स्पेशल 'पापा यार' नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होगा. भारतीय कॉमेडी के लोकप्रिय नाम जाकिर खान अपने फैंस के लिए फिर से तैयार हैं. उनका यह नया शो रोजमर्रा की जिंदगी और निजी अनुभवों से जुड़े किस्सों को ह्यूमर के साथ जोड़ता है.

'पापा यार' पिता और बच्चे के रिश्ते पर केंद्रित है. समय के साथ यह रिश्ता कैसे बदलता है, इसी को जाकिर ने अपनी खास स्टाइल में पेश किया है. हंसी-मजाक के साथ भावुक पल भी शो में शामिल हैं. जाकिर अपनी कहानी सुनाने की कला, अवलोकन आधारित हास्य और दिल को छूने वाली बातों के लिए जाने जाते हैं. इस स्पेशल में भी वही अंदाज देखने को मिलेगा.


जाकिर खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पापा आ रहे हैं और अपन तो रेडी ही हैं यार. वॉच पापा यार बाय जाकिर खान, आउट 18 सितंबर, ओनली ऑन नेटफ्लिक्स.' पोस्टर में जाकिर पीछे की तरफ खड़े दिख रहे हैं और दर्शकों की ओर देख रहे हैं. यह तस्वीर उनके फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी.

जाकिर खान स्टेज से शुरू करके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़े सितारे बन चुके हैं. उनके पुराने शो भी लोगों को बहुत पसंद आए थे. अब 'पापा यार' को लेकर फैंस उत्साहित हैं. कई लोग नेटफ्लिक्स पर इस स्पेशल का इंतजार कर रहे हैं. पिता-पुत्र के रिश्ते जैसे संवेदनशील विषय को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करना जाकिर की खासियत है.

यह शो सिर्फ हंसी नहीं देगा बल्कि सोचने पर भी मजबूर करेगा. परिवार के रिश्तों की बातें कई दर्शकों से जुड़ेंगी. जाकिर के फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर रहे हैं और तारीख काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं. 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर 'पापा यार' रिलीज होते ही कॉमेडी लवर्स इसे जरूर देखना चाहेंगे.