'ये लोग मुझे कच्चा चबा कर खा जायेंगे...', कौन पड़ा यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जान के पीछे? वीडियो में चौंकाने वाले खुलासे
अनुराग डोभाल ने बताया कि उनके एक्सीडेंट के दिन उनके परिवार ने उनकी मदद करने की बजाय पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. उन्होंने कहा- 'मैं उम्मीद कर रहा था कि मेरे घर वाले मुझे देखने आएंगे, लेकिन उसी रात मेरे पापा मेरे खिलाफ कंप्लेन करने गए थे.'
Anurag Dobhal Vlog: यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK 07 Rider एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार कोई स्टंट या बाइक राइड नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार से जुड़े दर्द भरे खुलासे ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है. हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक इमोशनल व्लॉग में अनुराग ने परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
कौन पड़ा यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जान के पीछे?
अनुराग ने बताया कि उनके एक्सीडेंट के दिन उनके परिवार ने उनकी मदद करने की बजाय पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. उन्होंने कहा- 'मैं उम्मीद कर रहा था कि मेरे घर वाले मुझे देखने आएंगे, लेकिन उसी रात मेरे पापा मेरे खिलाफ कंप्लेन करने गए थे.' जब अनुराग देहरादून में अपने काम से निपट रहे थे, तब उन्हें पुलिस स्टेशन से कॉल आई. वहां जाकर उन्हें पता चला कि उनके परिवार ने उनके खिलाफ 50-60 पेज की लंबी शिकायत फाइल कर दी है.
Also Read
अनुराग ने व्लॉग में कंप्लेन लेटर पढ़कर हैरानी जताई और उसे पूरी तरह झूठा बताया. उन्होंने आगे कहा- 'कंप्लेन में लिखा था कि मेरे दोस्त जब घर आते थे तो मेरी मम्मी को उनसे डर लगता था. जबकि सच ये है कि वो सबको बैठाकर खाना खिलाती थीं और उनसे बातें करती थीं. सिर्फ मुझे गलत दिखाने के लिए सब कुछ बदल दिया गया.'
'ये लोग मुझे कच्चा चबा कर खा जाएंगे...'
अनुराग ने खुलासा किया कि परिवार ने हमेशा उनके साथ रिवेंज लेने की कोशिश की. उन्होंने कहा- 'मैंने उनसे प्यार के अलावा कुछ नहीं मांगा, लेकिन उन्होंने मुझे कमजोर समझ लिया.' सबसे दिल दहला देने वाला बयान उन्होंने ये दिया – 'ये लोग मुझे कच्चा चबा कर खा जाएंगे...'
अनुराग ने बताया कि वे पहले ये सब पब्लिक नहीं करना चाहते थे, लेकिन अब चुप रहना उनके लिए मुश्किल हो गया है. एक्सीडेंट के बाद का वो एक महीना उनके लिए बहुत तकलीफ भरा था. उन्होंने साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे लीगल एक्शन भी ले सकते हैं.
फैंस का रिएक्शन
इस व्लॉग के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ लोग अनुराग का साथ दे रहे हैं और उनके हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग परिवार के पक्ष में भी कमेंट कर रहे हैं. अनुराग के लाखों सब्सक्राइबर्स उन्हें 'रियल' और 'ईमानदार' बता रहे हैं.