2013 में रिलीज हुई ‘ये जवानी है दीवानी’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है. अब ऑस्कर अकादमी ने फिल्म का एक खास सीन शेयर किया, जिसमें बनी और नैना जिंदगी के पलों को लेकर बात करते नजर आते हैं.
अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने फिल्म का वह सीन साझा किया, जिसमें नैना जिंदगी के हर पल को महसूस करने की बात करती हैं. सीन में वह बनी को समझाती हैं कि जिंदगी में सब कुछ हासिल करने की कोशिश के बीच कुछ चीजें पीछे छूट जाती हैं. इसलिए मौजूदा पल को जीना भी जरूरी है. अकादमी ने इसी भावना से जुड़ा संदेश पोस्ट के साथ दिया. वीडियो सामने आते ही फैंस ने इसे पसंद किया और फिल्म की यादें सोशल मीडिया पर फिर ताजा हो गईं.
A reminder from Naina to enjoy what’s right in front of you.
Film: YEH JAWAANI HAI DEEWANI (2013) pic.twitter.com/hETENoHevH— The Academy (@TheAcademy) August 29, 2026Also Read
- रोज का ड्रामा है... 45 मिनट इंतजार के बाद भड़के Rajat Dalal, सामने खड़ी कार में ठोंक दी Thar
- मैं बिल्कुल ठीक हूं... हादसे के बाद खुद सामने आए THE GREAT KHALI, पानीपत टोल प्लाजा पर SUV से टकराई थी कार
- आधी उम्र के एक्टर्स से मुकाबले का कोई मतलब नहीं... 65 की उम्र में Suniel Shetty ने बताया कैसे आज भी हैं बॉलीवुड में Relevant
ऑस्कर के पेज पर फिल्म का सीन देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए. कमेंट सेक्शन में लोगों ने रणबीर और दीपिका की जोड़ी की तारीफ की. कई यूजर्स ने मजेदार अंदाज में कहा कि शायद अकादमी में कोई भारतीय फैन मौजूद है, जो बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करता है. कुछ लोगों ने दीपिका को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की. फिल्म में रणबीर कपूर ने बनी और दीपिका पादुकोण ने नैना का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
यह पहली बार नहीं है जब ऑस्कर अकादमी ने किसी हिंदी फिल्म का सीन अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया हो. इससे पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘ओम शांति ओम’ का लोकप्रिय सीन भी अकादमी के पेज पर नजर आया था. ‘ये जवानी है दीवानी’ अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी थी और इसमें आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म ने प्यार, दोस्ती, करियर और जिंदगी के फैसलों को कहानी का हिस्सा बनाया और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.