menu-icon
India Daily

रोज का ड्रामा है... 45 मिनट इंतजार के बाद भड़के Rajat Dalal, सामने खड़ी कार में ठोंक दी Thar

फरीदाबाद में राजत दलाल ने रास्ता रोककर खड़ी कार में अपनी Thar से टक्कर मार दी. उनका कहना है कि कार मालिक का 45-50 मिनट इंतजार करने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
रोज का ड्रामा है... 45 मिनट इंतजार के बाद भड़के Rajat Dalal, सामने खड़ी कार में ठोंक दी Thar
Courtesy: X

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट और फिटनेस इन्फ्लुएंसर राजत दलाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने फरीदाबाद के सेक्टर 16 की पार्किंग का वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी Thar के आगे और पीछे गाड़ियां खड़ी थी. राजत के मुताबिक, सामने वाली कार के मालिक का काफी देर इंतजार करने के बाद उन्होंने टक्कर मारी.

रास्ता बंद मिला, तो Thar से मारी टक्कर

राजत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर किए. उनके मुताबिक, पार्किंग में दो कारों ने उनकी Thar का रास्ता रोक रखा था. उन्होंने दावा किया कि ऐसी परेशानी उन्हें अक्सर होती है. राजत ने बताया कि उन्होंने कार मालिक के आने और गाड़ी हटाने के लिए करीब 45-50 मिनट इंतजार किया लेकिन कोई नहीं आया. कार पर संपर्क नंबर भी नहीं था. इसके बाद उन्होंने सामने खड़ी कार में अपनी Thar से टक्कर मारी और वहां से चले गए. उन्होंने इसे रोज होने वाली पार्किंग की समस्या बताया.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं राजत दलाल

राजत ने आगे कहा कि यह कोई प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं था. उन्होंने बताया कि वीडियो जिम की तीसरी मंजिल से रिकॉर्ड किया गया था. सड़क पर उनके व्यवहार को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं. 2024 में उन पर कार से बाइक सवार को टक्कर मारने और बिना रुके आगे बढ़ने का आरोप लगा था. इससे पहले इंस्टाग्राम पोस्ट से जुड़े विवाद में एक 18 वर्षीय युवक के अपहरण और मारपीट के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी.

पावरलिफ्टिंग में बना चुके हैं बड़े रिकॉर्ड

राजत दलाल पावरलिफ्टर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है. WPC एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था. 2023 में 90 किलो जूनियर वर्ग में 302.5 किलो डेडलिफ्ट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. वह बिग बॉस 18 में भी नजर आए और दूसरे रनर-अप रहे. इसके बाद रियलिटी शो ‘द 50’ में पहुंचे, जहां सेमीफाइनल में उनका सफर खत्म हुआ.