Sawan 2026

कियारा-तारा संग इंटीमेट सीन पर कैसा था यश की पत्नी का रिएक्शन? एक्टर ने खुद बताया जवाब

यश ने Toxic में कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ इंटीमेट सीन्स पर पत्नी राधिका पंडित के रिएक्शन का खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि राधिका शायद खुश न हों, लेकिन उन्हें अपने पति और उनके प्रोफेशन पर पूरा भरोसा है.

Instagram
Babli Rautela

कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी अगली फिल्म Toxic को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी. फिल्म में यश के कुछ इंटीमेट और बोल्ड सीन्स को लेकर भी काफी चर्चा है. अब एक्टर ने इन सीन्स पर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के रिएक्शन का खुलासा किया है. यश ने आप की अदालत में बातचीत के दौरान बताया कि उनकी पत्नी राधिका पंडित उन्हें पर्दे पर ऐसे सीन्स में देखकर शायद खुश नहीं होंगी. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि राधिका उनके काम को समझती हैं और उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है.

यश के मुताबिक, ऐसे सीन करना उनके लिए भी आसान नहीं है. लेकिन अगर कहानी की जरूरत हो तो एक एक्टर के तौर पर उन्हें अपनी भूमिका निभानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि राधिका इस वजह से नाराज नहीं होंगी, क्योंकि वह जानती हैं कि स्क्रीन पर दिखाई देने वाला किरदार उनका पति नहीं बल्कि एक एक्टर है, जो अपनी भूमिका निभा रहा है.

पति-एक्टर के बीच फर्क समझती हैं राधिका

यश ने बताया कि राधिका खुद भी एक एक्ट्रेस हैं. इसलिए वह अच्छी तरह समझती हैं कि फिल्मों में काम करते समय कलाकार को कई तरह के किरदार और परिस्थितियां निभानी पड़ती हैं. एक्टर के मुताबिक, राधिका यह अंतर समझती हैं कि कैमरे के सामने नजर आने वाला व्यक्ति एक किरदार निभा रहा है. निजी जिंदगी और पर्दे पर निभाए जाने वाले किरदार को अलग रखना जरूरी है.


हर पार्टनर हो सकता है असहज

यश ने यह भी माना कि इंटीमेट सीन को लेकर किसी भी पार्टनर को असहज महसूस हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर वह कोई दिखावा नहीं करना चाहते. उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में किसी पार्टनर का असहज होना स्वाभाविक है. लेकिन एक फिल्म कहानी और कला का माध्यम है और अगर किसी सीन की कहानी में जरूरत है तो एक्टर को उसे निभाना पड़ता है.

Toxic में यश मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर यश के फैंस में काफी उत्साह है. खासतौर पर KGF Chapter 2 के बाद यश की अगली बड़ी फिल्म होने के कारण Toxic पर दर्शकों की नजर बनी हुई है. फिल्म की रिलीज को लेकर पहले कई बार बदलाव की खबरें सामने आई थीं. अब फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.