यश और कियारा आडवाणी की Toxic को मिला 'A' सर्टिफिकेट, बिना कट के होगी रिलीज, 2 शब्दों में बदलाव

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से A सर्टिफिकेट मिल गया है. इसका मतलब है कि यह फिल्म सिर्फ 18 साल से ऊपर के दर्शकों के लिए ही रिलीज होगी. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

X
Antima Pal

Yash & Kiara Advani Toxic: यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से A सर्टिफिकेट मिल गया है. इसका मतलब है कि यह फिल्म सिर्फ 18 साल से ऊपर के दर्शकों के लिए ही रिलीज होगी. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Toxic को मिला 'A' सर्टिफिकेट

फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 12 मिनट है. सीबीएफसी ने इसे बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है. हालांकि, दो छोटे बदलाव करने को कहा गया है. कन्नड़ डायलॉग में 'तेविदिया पैया' और 'तेविदिया पुल्ला' जैसे शब्दों को बदलना या म्यूट करना होगा. इसके साथ अंग्रेजी सबटाइटल्स में भी बदलाव करना जरूरी है. इसके अलावा फिल्म में स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से जुड़े जरूरी वार्निंग भी जोड़ने होंगे.

बिना कट के होगी रिलीज

यूके में भी ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन ने इस फिल्म को एडल्ट रेटिंग दी है. वहां हिंसा, चोट के डिटेल्स और सेक्स से जुड़े सीन को सबसे ऊंचा रेटिंग मिला है. खतरा, हॉरर, गाली-गलौज, ड्रग्स, सेक्सुअल वायलेंस और आत्महत्या जैसे विषयों को भी ऊंचा स्कोर दिया गया है.


यश ने पहले ही साफ कर दिया था कि यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं है. उन्होंने कहा था कि टैगलाइन ही बताती है कि यह 'ग्रोन-अप्स' यानी बड़े लोगों के लिए एक कहानी है. इसलिए माता-पिता को बच्चों को लेकर नहीं जाना चाहिए.


यह फिल्म एक्शन थ्रिलर है और यश की बड़ी उम्मीदों वाली प्रोजेक्ट मानी जा रही है. कियारा आडवाणी भी इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगी. सीबीएफसी की मंजूरी मिलने के बाद अब फिल्म की रिलीज की तैयारियां जोरों पर हैं. दर्शक जल्द ही बड़े पर्दे पर इसका मजा ले सकेंगे, लेकिन सिर्फ वयस्क दर्शक ही. कुल मिलाकर 'टॉक्सिक' अब पूरी तरह तैयार है. छोटे-मोटे बदलाव के बाद यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी. फिल्म प्रेमियों में इसकी काफी चर्चा हो रही है.